Translate

शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

बड़ामलहरा। जिले के प्रभारी मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।


//अक्षय जैन//

 बड़ामलहरा(छतरपुर)। शिवराज सिंह सरकार को बने पूरे एक साल हो गए तो वही पर कुछ दिनों पहले मंत्री को जिले का प्रभार सौंपा गया । आज छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा आये हैं । तो बड़ामलहरा भारतीय जनता पार्टी के बिधायक प्रधुम्न सिंह लोधी और भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने  कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय बस स्टैंड पर उनका भव्य स्वागत किया है 

प्रभारी मंत्री श्री सकलेचा ने लोगो से अपील की है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर के वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं तो हम सब लोगो को उससे बचने के लिए तैयार रहना होगा इसलिये सभी लोग अपना और अपने परिजनों का वेक्सिनेशन जरूर करवाये । और उन्होने कहा है कि हमारा देश और राज्य निरंतर प्रगतिशील है और इसी क्रम में छतरपुर जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी ।

मंत्री सकलेजा के स्वागत में भाजपा मण्डल अध्यक्ष गिरजा पटेरिया, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, महामंत्री रमेश अहिरवार, मण्डल उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जीत सिंह यादव, मोजूद रहे।