//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। नगर परिषद बड़ामलहरा के कर्मचारियों द्वारा राजस्व वसूली की जा रही है लॉकडाउन लगने के कारण राजस्व वसूली बहुत कम थी समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर महोदय द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रदीप रिछारिया को निर्देशित किया गया था की आप की वसूली कम है एवं वसूली करवाई जाए मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा समस्त कर्मचारियों को निर्देश किया गया है की परिषद की राजस्व वसूली कम होने के कारण नगर में वसूली का कार तेज गति से प्रारंभ किया जाए जिससे वसूली अधिक से अधिक जमा हो नेशनल लोक अदालत में भी वसूली के प्रकरण 252 थे जो राजस्व वसूली एवं जल कर वसूली के संबंध में दिए गए थे लोगों के द्वारा नेशनल लोक अदालत में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया था एवं वसूली को जमा कराया गया था नगर परिषद के कर्मचारी द्वारा बारिश के मौसम में भी वसूली की जा रही है जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रदीप रिछारिया राजस्व निरीक्षक चुन्नीलाल राजपूत स्वच्छता प्रभारी राम शरण सिंह मुन्नालाल कुडेरिया भागीरथ सौर गुलाब खान ओमप्रकाश तिवारी बाबू अंसार खान बृजेश अग्निहोत्री सोनू खान हरिराम विश्वकर्मा समूची वसूली कार्यवाही में सम्मिलित रहे।