Translate

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

बड़ामलहरा। दस वर्षीय लड़की को सांप ने काटा।



//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में दस वर्षीय लड़की को गेहूं की बोरी के अंदर बैठे सांप ने हाथ मे काट लिया । जानकारी के मुताबिक पिपरिया निवासी दस वर्षीय लड़की गौरा पिता हलकाई आदिवासी आज सुबह दस बजे घर मे रखी गेंहू की बोरी के अंदर हाथ डालकर उसमें रखे पैसे निकाल रही थी । तभी उसके अंदर बैठे सांप ने लड़की को काट लिया । जिसे उसके परिजन इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा लाये जहाँ उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया ।