Translate

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

बड़ामलहरा। आबारा पशुओं के कारण हो रहे सड़क हादसे।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। नगर मैं आवारा घूमने बाले जानवरों के कारण आये दिन लोग सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है एवं लगातर यातायात प्रभावित होता है जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि ,  नगर के गड़मान्य नागरिकों के द्वारा कई बार प्रशासन को अवगत भी कराया गया है लेकिन फिर भी प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गई वही कुछ दिनों पहले बड़ामलहरा विधायक प्रदुम्न सिंह के द्वारा इस विषय को संज्ञान मैं  लेते हुए आबारा घूमने बाले जानवरों को गौशाला मैं पहुचाने का प्रस्ताव आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में रखा गया था जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति भी जाहिर की थी जिससे उनके रहने एवं खाने की उचित व्यवस्था हो सके जिसके लिए नगर परिषद ने नगर मैं अनाउंसमेंट भी करवाया गया था एवं जानवरों के मालिको को भी सूचना दी गई थी फिर भी 10 दिन से ज्यादा बीत जाने के बात इस विषय का ध्यान न तो प्रशासन को है और न ही जानवरों के मालिकों को बर्तमान स्थिति में देखे प्रतिदिन कई राहगीर जानवरों की बजह से हादसों के शिकार हो रहे है और प्रशासन मुखदर्शक बना हुआ है।