//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। छतरपुर जिला कलेक्टर के कार्यालय जिला सामाजिक संपरीक्षा समिति के के आदेश अनुसार जिले की समस्त जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने बाली समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है आदेश में जानकारी दी गई है वित्तीय वर्ष 2019 - 20 के सभी मनरेगा , प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य कार्यो के सामाजिक अंकेक्षण हेतु विशेष ग्राम सभा मे आयोजन होगा जिसकी शुरुआत बड़ामलहरा जनपद पंचायत क्षेत्र में बुधवार से शुरू हो रही है अलग अगल ग्राम पंचायतों में अलग अलग तिथियो में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा ग्राम सभा के आयोजन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में एक नोडल अधिकारी एवं एक लेखन कार्य के लिए अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय से नियुक्त किया गया है एवं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उक्त ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में उपस्थित होने के सख्त निर्देश एवं ग्राम सभा मै किसी भी प्रकार की चूक होने पर कार्यवाही के आदेश दिए गए है।