//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा नगर में एकल अभियान की संच समिति अंचल छतरपुर भाग शारदा संभाग महाकोशल के संच बड़ामलहरा समिति द्वारा रविवार को समिति के समस्त सदस्य एवं शिक्षकों की बैठक सम्पन्न हुई इस में संच समिति के आगमी कार्यो को लेकर , एवं विगत माह में किये गए कार्यो को लेकर चर्चा की गई बैठक में संच समिति एकल अभियान के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा एकल अभियान की संच समिति आगमी समय में बड़ामलहरा क्षेत्र में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य करेगी बैठक में संच समिति के अध्यक्ष मनोज यादव सचिव गोविंद राय ,संच प्रमुख महेंद्र यादव अंचल कार्यालय प्रमुख देवेंद्र यादव अंचल प्रशिक्षण प्रमुख राहुल प्यासी एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।