Translate

सोमवार, 26 जुलाई 2021

बड़ामलहरा। बीच रास्ते में खुले पड़े गड्ढे दे रहे दुर्घटना को न्योता।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। नगर के कई वार्डों में बीच रास्ते में नालियों के चेंबर बहुत ही लंबे समय से खुले पड़े हुए हैं जो देखने में गहरे गड्ढे की तरह दिखाई देते हैं जिससे कि कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है वार्ड वासियों ने कई बार मौखिक रूप से नगर परिषद को समस्या से अवगत भी करवाया है इसके साथ साथ सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में भी समस्या को उजागर किया गया है परंतु आज तक नगर परिषद ने  समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं  किया यदि समय रहते इन गड्ढों को लोहे की जाली या अन्य किसी ढक्कन से नहीं ढाका गया तो भविष्य में दुर्घटना होने का अंदेशा है हालांकि नगर परिषद के प्रशासक एसडीएम विकास आनंद की कड़ी समझायस के बाद नगर परिषद ने नगर में फैली अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए प्रयास करना तो प्रारंभ  किया है परंतु बता दें कि मुख्य नगर परिषद अधिकारी की लापरवाही चरम सीमा पर है बीते रोज देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर नगर परिषद ने लंबे समय से चोक पड़ी नालियों की सफाई  करवाई परंतु सफाई कर्मी जिन्हें हम कोरोना योद्धा के नाम से भी जानते हैं  उनकी सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया देखने में आया है कि सफाईकर्मियों ने बिना सुरक्षा किट पहने हुए ही लंबे समय से कीचड़ से भरी नालियों में बिना सुरक्षा किट पहने हुए ही जहरीले जीव जंतुओं से अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई की है