//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो के सरस्वती शिशु मंदिर में आज पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई इस अवसर पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने उपस्थित भाजपाइयों के द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के खजुराहो मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार के अलावा भाजपा नेता संजय रैकवार ,अनुज शुक्ला, भैया जी अचनार, रविंद्र पाठक ,अर्जुन पांडे सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे । इसी क्रम में बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी तथा राज नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल के नेतृत्व में भी आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाए जाने की खबर है ।