//सतीश रजक//
बम्होरी(छतरपुर)। शासन के दिशा निर्देशानुसार कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है. जिस क्रम में गुरुवार को बक्सवाहा क्षेत्र के आसपास बनाए गए 05 वैक्सीनेशन सेंटरों पर भी टीकाकरण संपन्न हुआ।
जिस बीच बक्सवाहा क्षेत्र के माड़िया बुजुर्ग वैक्सीनेशन सेंटर पर भी वैक्सीनेशन संपन्न हुआ.
जिस के संबंध में आज शाम को मेनाज बानो ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 100 लोगों का तथा 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 176 लोगों का टीकाकरण संपन्न हुआ।