Translate

रविवार, 8 अगस्त 2021

बक्सवाहा क्षेत्र में बनाए गए 05 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ संपन्न....कुल 958 लोगों का हुआ टीकाकरण।



//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र में कोविड-19 में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं बता दें कि शनिवार को चले वैक्सीनेशन के दौरान कुल 958 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया है।

जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ ललित उपाध्याय ने बताया कि बक्सवाहा क्षेत्र में कुल पांच वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए थे जिन पर कुल- 958 लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज लगाए गए है।

जिसमें बाजना टीकाकरण केंद्र पर कुल 329 लोगों का तथा महुटा वैक्सीनेशन केंद्र पर कुल 314 लोगों का एवं बक्सवाहा में बनाए गए तीन वैक्सीनेशन केंद्रों पर कुल 315 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।