//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र सिंह बघेल के आह्वान पर एवं जिला कार्यकारिणी के निर्देशानुसार शनिवार को बक्सवाहा तहसील के समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन कलम कार्यालय बंद कर हड़ताल पर जा चुके है।
इस मौके पर पटवारी संघ के अध्यक्ष श्री देवेंद्र शिववंसी, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता अरुण जाट, बक्सवाहा पटवारी संघ के सचिव सौरभ वेध, संघर्ष समिति के सदस्य श्री शैलेंद्र सिंह राजपूत, अंकुर गुरु, विनोद यादव, केदार बाबू प्रजापति तथा कार्यकारिणी के सदस्य रामेश्वर अहिरवार, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, राजकुमार चौरसिया, ललत चौहान, कु. सरला, आनंद चौरसिया, अमन सिंह गौड़, महेंद्र साहू, रिचा शुक्ला, दीपक खरे इत्यादि उपस्थित रहे।