Translate

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

पन्ना। घर और ऑफिस में बैठे-बैठे प्राप्‍त कर सकेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस।



ब्यूरो पन्ना। अब लोग घर व ऑफिस में बैठे-बैठे अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस खुद बना सकेंगे। परिवहन विभाग नें 01 अगस्‍त 2021 से छह महिने की समयावधि वाले लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा शुरू कर दी है। आवेदक कम्‍प्‍यूटर,लेपटॉप या मोबाईल फोन से परिवहन विभाग की बेवसाईट https://sarathi.parivahan.gov.in/ पर लॉगिन करना होगो । लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पर क्लिक करके आधार नंबर डालना होगा । रजिस्‍टर्ड मोबाईल पर ओटीपी आयेगा । इस पर नाम,पता ऑटोमेटिक दर्ज हो जायेगा । दोपहिया , चार पहिया वाहनों की लाइसेंस बनवाने की जानकारी भरनी होगी। वेबसाईट पर ट्रैफिक नियामें से संबंधित 20 सवाल पूछे जायेगें । इनमें से 12 सवालों के सही जवाब देने पर टेस्‍ट में आवेदक के पास होते ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बन जायेगा । लर्निंग लाइसेंस को डाउनलोड करके प्रिंट लिया जा सकेगा या फिर आवेदक मोबाईल में भी डाउनलोड करके लाइसेंस को रख सकते हैं । चैकिंग के दौरान लर्निंग लाइसेंस दिखा सकेंगे । घर बैठे लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आधार कार्ड से मोबाईल नंबर लिंक होना चाहिए ।  उपरोक्‍त वेबसाईट भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय विभाग के राष्‍ट्रीय सूचना विज्ञान विभाग (एनआईसी) के द्वारा शुरू की गई है। जिला सूचना विज्ञान केन्‍द्र पन्‍ना के अधिकारी श्री राय ने बताया कि इस कार्ययोजना पर काम चल रहा था। और जिले में  आज दिनांक 02 अगस्‍त 2021 को यह सुविधा शुरू कर दी गई है । उपरोक्‍त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री रविराज यादव , आरटीओ अधिकारी श्री सुनील कुमार शुक्‍ला , जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री सितांशु राय जी, आशीष कुशवाहा प्रबंधक आईरेड एवं अन्‍य कर्मचारियों और आम लोगों की उपस्थिति में जिला परिवहन कार्यालय पन्‍ना में किया गया ।