//आशीष चौरसिया//
बक्स्वाहा(छतरपुर)। जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे पूर्णा अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज की दवा दी जा रही है।
जिसके अंतर्गत गुरुवार को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 14 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज की दवा दी गई। एवं इसके अलावा बुधवार को कुल 18 लोगों को आयरन सुक्रोज की दवा दी गई थी।
गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज की दवा देने से शरीर में बनी खून की कमी पूरी होती है साथ ही डिलेवरी के समय होने वाली खून की कमी में भी लाभ मिलता है।


