Translate

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

बाजना। मनाया गया स्तनपान सप्ताह साथ ही निकाली गई जनजागरूकता रैली।



//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)।  महिला एवं बाल विकास विभाग छतरपुर द्वारा जिले में संचालित स्तनपान सप्ताह के क्रम में आज बक्स्वाहा क्षेत्र के बाजना में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया 

जिसमें सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने सामूहिक रूप से जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक रैली निकाली है।

रैली के दौरान गर्भवती महिलाओं को मां के दूध की महत्वता के बारे में समझाया गया एवं बताया गया की मां का दूध अमृत के समान होता है 6 माह के छोटे बच्चों को सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए अन्य चीजें नहीं देना चाहिए।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही।