Translate

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

बक्सवाहा। गढ़ोही के समीप अनियंत्रित होकर गिरी बाइक दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र गढ़ोंही की नदी पर बनी पुलिया पर आज शुक्रवार को दोपहर के समय एक सड़क हादसा हुआ है।

बता दें कि एक ऑटो की चपेट में बाइक आ गई है जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गई है।

जानकारी के अनुसार से मुडार से बक्सवाहा की ओर आ रहे बाइक सवार मुलायम सिंह लोधी एवं उनकी पत्नी शरबती लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा में लगा गया है जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है

बक्सवाहा थाना क्षेत्र के गढ़ोही के पास बनी पुलिया पर यह हादसा हुआ है. जिसमें एक महिला एवं एक बाइक चालक पुरुष घायल हुआ है जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।