//विन्द्रावन विश्वकर्मा, मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। अपनी मांगों को लेकर आशा और पर्यवेक्षक भी अब छतरपुर जिले की बड़ामलहरा में भी आगे आ गई है,उन्होंने पहले ब्लॉक की मीटिंग का आयोजन किया जिसमें आशा ,पर्यवेक्षक और ऊषा जिला छतरपुर अध्यक्ष हीरा सिंह चंदेल शामिल हुई इन्होंने ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमारी विश्वकर्मा देवरान,सचिव शारदा अग्निहोत्री बड़ामलहरा,सह सचिव सुचिता जैन,उपाध्यक्ष हरकुबर राजपूत, खरदोती,मीडिया प्रभारी सोना मिश्रा,कोषाध्यक्ष बबली राजा सहित ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक उपस्थित रही।
कोरोना में 24 घंटे किया काम :आशा और पर्यवेक्षक बोली कि जब शासन लोगो को सुरक्षित रहने के लिए घर मे रहने के लिए निवेदन कर रही थी उसी समय हम अपनी जान पर खेलकर जनता के सेवा में लगे हुए थे ,रात में 2-2 बजे तक जब कोरोना से पीड़ित मरीजों की सेवा की,कुछ आशाएं भी इसी कारण कोरोना से पीड़ित भी हुई है,मगर ठीक होने के बाद भी यह न डरके सेवा में फिर से लग गई।
1 माह पहले से 42 जिलों में चल रही है हड़ताल:आशा कार्यकर्ता और आशा पर्यवेक्षक 1 माह से हड़ताल कर रही है मगर भोपाल में हड़ताल के दौरान शासन के आशा कार्यकर्ता को 10,000 ओर आशा पर्यवेक्षक को 15,000 देने का वादा किया था जिसके बाद इन्होंने हड़ताल वापिस ले ली थी मगर 1 माह पूरा हो गया है मगर इनकी वेतन नही बड़ाई गई है इसलिये ये फिर से हड़ताल पर आ गई है।
इनकी प्रमुख माँग:- इसकी मांग आशा कार्यकर्ता की वेतन 18000 और आशा पर्यवेक्षक की 24000 हो मगर शासन के आशा को 10,000 और पर्यवेक्षक को 15,000 देने का वादा किया था मगर अभी भी हमे उतने ही पैसे मिलते है इसलिए आज हम ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर विधायक को ज्ञापन सोपा है इसके पश्चात 5 अगस्त को जिला छत रपुर में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सोपेगे इसके बाद भोपाल में विधानसभा में विधनसभा का घेराव करेंगे।
जिला अध्यक्ष हीरा सिंह बोली आज हमने कार्यकारिणी का गठन किया है 5 अगस्त को जिला में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सोपेंगे,इसके बाद भोपाल में विधानसभा का घेराव करेंगे।