//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जब्त की है।
जिस संबंध में बाजना थाना प्रभारी श्री टीकाराम कुर्मी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचारी में मुखबिर की सूचना पर हाथ भट्टी की बनी अवैध 03 लीटर शराब जब्त कर ली गई है. जिसकी कीमत करीब 300 रुपये आंकी गई है।
तथा जिसमें उक्त आरोपी के ऊपर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।