//राजीव शुक्ला//
राजनगर(छतरपुर)। राजनगर में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता वा भाजपा नेता श्याम बाबू त्रिवेदी के द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि हमें भाजपा की रीति- नीति को अपनाते हुए जन - जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है, शासन की वह विभिन्न योजनाएं जो वर्तमान में संचालित हो रही हैं उनका लाभ हर व्यक्ति को मिले ऐसा प्रयास कार्यकर्ताओ को करने की आवश्यकता है तथा दीन - हीन व गरीब किसान तथा समाज के पिछड़े वर्ग दलित व शोषित जनों की सेवा करके तथा शासन की योजनाओं का लाभ दिला कर ही हम पार्टी को मजबूत बना सकते हैं । आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंचासीन वरिष्ठ भाजपा नेता हरनारायण अवस्थी, श्री गणेश पाठक, मंडल अध्यक्ष राजनगर कमलेश पटेल , विवेक शर्मा तथा महेंद्र पटेल विशेष तौर पर उपस्थित रहे, आज के इस कार्यक्रम का राजेंद्र वर्मा के द्वारा सफल संचालन किया गया इस अवसर पर राज नगर सहित मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।