//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के मार्गदर्शन तथा भारतीयता पार्टी के जिला महामंत्री एवं राजनगर विधानसभा प्रभारी अरविंद पटेरिया जी के निर्देर्शन में संपूर्ण नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आज खजुराहो नगर के विभिन्न सहकारिता की दुकानों के माध्यम से आज संपूर्ण देश व मध्यप्रदेश में संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लोगों को 10 - 10 किलो के राशन की थैलियां एक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान की गई, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित पात्र हितग्राहियों को कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रदान की गई । नगर के पुरानी बस्ती स्थित घंटाई मंदिर, पटेलन पुरवा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे तथा खरोही खाद्यान्न वितरण में मनोज बाजपेई, राजेंद्र सिंह सेंगर तथा भानु मिश्रा के द्वारा अपने अपने स्तर पर संपूर्ण साज-सज्जा के साथ टेंट लगाया गया, लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां एवं जलपान की व्यवस्था सहित एक बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लोगों को ना सिर्फ संबोधित किया गया बल्कि विभिन्न नगरों एवं ग्रामो के पात्र हितग्राहियों के साथ प्रधानमंत्री जी ने सीधी बात करके उनकी समस्याओं को भी जाना और समझा जिसके माध्यम से लोगों ने अपनी अपनी बातें प्रधानमंत्री जी के साथ साझा की व समस्याओं से प्रधानमंत्री जी अवगत भी हुए ।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नगर परिषद खजुराहो के सीएमओ श्री बसंत चतुर्वेदी के सहित इंजीनियर विद्यासागर मिश्रा , घोष बाबू, राकेश गुप्ता, डब्बू खरे, आशीष सिंह, सियाराम शुक्ला के नेतृत्व में नगर परिषद की पूरी टीम आज सक्रिय दिखाई दी एवं विभिन्न स्टालों में व्यवस्थित तरीके से राशन सामग्री वितरित हो इस हेतु उपस्थित भी रहे । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभिन्न स्थलों में खजुराहो मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार के अलावा भाजपा नेता हर नारायण अवस्थी, श्याम बाबू त्रिवेदी, रामअवतार चौबे खरोही पार्षद ,नरेंद्र द्विवेदी, संजय रैकवार ,पप्पू अवस्थी, अनुज कुमार शुक्ला, भैया जी अचनार, ब्रिज गोपाल अवस्थी , खिलैया अहिरवार, नितेश द्विवेदी, राजू बाजपेई शिवदयाल पटेल,पप्पू पाल, मोहिनी सेन, श्रीमती विनोद सोनी, गणेश भूषण अवस्थी, अर्जुन पांडे, मोहन रजक सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासीयो के अलावा पात्र हितग्राही उपस्थित रहे ।