//सतीश रजक//
बम्होरी(छतरपुर)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न उत्सव योजना के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अधिनियम के अंतर्गत उनकी पात्रता के अतिरिक्त 05 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति माह नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण माह मई से नवंबर 2021 तक किया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के निवार एवं चौरई राशन दुकान पर शनिवार को लोगों को 10-10 किलोग्राम थैले में राशन वितरण किया गया।
जिस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भरत चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे एवं इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समिति प्रबंधक एवं सेल्समैन सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।