Translate

शनिवार, 18 सितंबर 2021

बाजना। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के अंतर्गत निर्धन परिवारों को वितरित किए गए गैस कनेक्शन।



//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत बाजना आवेश भारत गैस एजेंसी में निर्धन परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण आज किया गया।

जिस दौरान आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी आर.के. अहिरवार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचम विश्वकर्मा, बाबूलाल पाते, राजेश जैन लकी कुडेरिया, रामलाल शुक्ला, सुरेश जैन, चंपा अहिरवार, प्रमोद जैन सहित हितग्राही महिलाएं मौजूद रहे।

इस दौरान दरगुवां व बाजना क्षेत्र की करीब 100 महिलाओं को सम्मान पूर्वक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरित किया गया।