Translate

शनिवार, 18 सितंबर 2021

बक्सवाहा। जैन मंदिर में दशलक्षण महामंडल विधान का हुआ आयोजन।



//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन छोटा मंदिर बक्सवाहा में दशलक्षण महापर्व के अवसर पर श्री श्री श्री 1008 दशलक्षण महामंडल विधान का आयोजन जैन युवा मंच के तत्वाधान में किया गया।

जिस दौरान प्रातः श्रीजी का जल अभिषेक के साथ पूजन एवं दशलक्षण महामंडल विधान पूजन किया गया।

जिसके पश्चात शनिवार को सायं कालीन बेला पर श्रीजी की संध्या कालीन आरती के पश्चात विद्याधर से विद्यासागर मूवी भी सामूहिक रुप से दिखाई जाएगी।

          बता दें कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन जैन युवा मंच के तत्वाधान में किया गया है, जिसमें पंडित श्री नितिन जैन नमित शास्त्री एवं संगीतकार के रूप में अखिलेश एंड पार्टी तथा शैलेश जैन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वहीं शनिवार को प्रातः जैन युवा मंच के सदस्य प्रियांश जैन, अनेकांत जैन, सौरभ जैन रत्नेश रागी, रूपेश जैन, आर्यन जैन, प्रतीक जैन ने अपना सहयोग प्रदान किया है।