//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। फूल सिंह लोधी पिता हरदेव सिंह लोधी निवासी ररयाउ ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि कि दिनांक 15/09/21 को शाम करीब 6:00 बजे मैं अपनी मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी का शाहगढ़ अस्पताल से इलाज कराकर घर वापस जा रहा था तो रास्ते मे मदन तला घोगरा रोड के बीच जंगल में लालघाटी पर चार अज्ञात बदमाशों ने मुझे रोक कर भय में डालकर मेरी जेब से पर्स जिसमें ₹5000 व एक विवो कंपनी का मोबाइल कीमती करीब ₹8000 का लूटकर मोटरसाइकिल से शाहगड तरफ भाग गए फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बक्सवाहा में अपराध क्रमांक 210/21 धारा 392 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर सचिन शर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय बड़ा मलहरा राजाराम साहू के मार्गदर्शन पर अज्ञात आरोपियों की दस्तयाबी हेतु थाना बक्सवाहा से एक पुलिस टीम गठित की गई एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश की गई जो स्थानीय मुखबिरों की मदद से दिनांक 17/ 09/21 को आरोपी छोटू राजा उर्फ़ अभय प्रताप सिंह पिता पुष्पेंद्र सिंह उम्र 22 साल, नीलेश प्रजापति पिता दिब्बू प्रजापति उम्र 21 साल, अमला पाल पिता गोपाल पाल उम्र 19 साल, रामकिशोर पिता गणपत सौर उम्र 22 साल सभी निवासी ग्राम बारो थाना बमनौरा के दस्तयाब हुए जिनसे घटना घटित करने के संबंध में पूछताछ की गई जिन्होंने दिनांक 15/09/21 को घटना घटित करना स्वीकार किया गया जिनसे घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जप्त की गई एवं लूट किए गए रुपए में से ₹5000 एवं एक विवो कंपनी का मोबाइल व फरियादी का पर्स बरामद हुआ वैधानिक कार्यवाही उपरांत सभी आरोपियों को बापर्दा दिनांक 17/09/21 को जेआर पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया इस समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक धन सिंह नलवाया चौकी प्रभारी बम्होरी उपनिरीक्षक आर.ए. सोनकर एवं स्टाफ से आरक्षक- पंकज ,राजेश ,पीयूष ,अशोक आशीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही