Translate

सोमवार, 20 सितंबर 2021

घुवारा। नगर का बरेठा बाबा तिगड्डा शराबियों का बना अड्डा।



•  स्थानीय पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते देर रात तक आसामाजिक तत्वों का लगा रहता है जमाबाड़ा।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर घुवारा का बहुचर्चित बरेठा बाबा तिगड्डा इन दिनों शराबियों का अड्डा बन कर रह गया है।इस बात से समस्त नगरवासी तो परेशान हैं हीं साथ ही यहाँ से निकलने वाले लोग जैसे  टीकमगढ़,सागर और बड़ामलहरा एवं जिला मुख्यालय तक जाने वाले एवं आने वाले क्षेत्रीय ग्रामीण अंचलों के यात्रीगणों को रात्रि के दरमियाँ यहाँ से गुजरने में  खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि यहाँ पर देर रात्रि तक शराब के अहाते खुले रहने की वजह से यहाँ पर शराबियों समेत आसामाजिक तत्वों का जमाबाड़ा लगा रहता है।साथ ही ये आसामाजिक तत्व यहाँ पर एकत्रित होकर घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग बनाते हैं और फिर घटनाओं को अंजाम देते हैं।वहीं स्थानीय सभ्य लोगों का कहना है कि यह सब स्थानीय पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते आलम व्यापत है।