//सतीश रजक//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्रामों की समस्त आशा कार्यकर्ताओं, आशा पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बीएमओ ललित उपाध्याय के द्वारा बताया गया कि 27 सितंबर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ हो रहा है, जिस अंतर्गत समस्त क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को 1 वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों को घर-घर जाकर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाना है।
एवं इसके साथ ही फाइलेरिया कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।जिसके दौरान डीईसी की गोलियां खिलाई जाएगी।
प्रशिक्षण में बीएमओ डॉक्टर ललित उपाध्याय के अलावा बीपीएम रविंद्र सिंह दांगी, बीसीएम वीरेंद्र अग्रवाल, कुष्ठ नियंत्रण अधिकारी लाखन सिंह, बीईई आरजी मिश्रा, केवी शर्मा एवं समस्त क्षेत्रीय एएनएम एमपीडब्ल्यू एवं सीएचओ उपस्थित रहे।