//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आज बाजना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।जिसमे बाजना थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने सभी लोगों से अपील की व समझाइश दी की सभी लोग शांति बनाए रखें एवं अपने अपने बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान दें की आपका बच्चा फेसबुक या व्हाट्सएप पर किसी प्रकार की उलटी सीधी टिप्पणी न करे और न ही किसी के बहकावे में आकर किसी जूलूस इत्यादि में जाकर गलत भाषा का प्रयोग न करे आपको अपने बच्चों के जिम्मेदारी समझना चाहिए।
इस मीटिंग में गांव के वरिष्ठ लोग शामिल हुए जगजीवन खरे,पंचम विश्वकर्मा,सुरेश जैन,महादेव शुक्ला,बच्चू यादव,इस्माइल खान, सूरा अहिरवार, ललता विश्वकर्मा,टकलू तिवारी,अनिल,भूरिया, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
जो बाजना थाना परिसर में टीकाराम कुर्मी बाजना थाना प्रभारी बाजना के नेतृत्व में संपन्न हुई। फिर पुलिस स्टाफ व रिपोर्टर सत्यम खरे के साथ थाना प्रभारी ने ग्राम मंजोरा निमानी एवं जगारा जाकर वहां भी ग्रामीणों को जोड़कर शांति समिति बैठक ली इन ग्रामों में भी सभी लोगों से उन लोगों को समस्या पूंछी एवं कहा की अगर किसी को कोई परेशानी हो तो हमें बताए जाति पक्ष में पड़ने से कोई फायदा नहीं होगा और जिन जिन लोगों के बच्चों ने यादव समाज या क्षत्रिय समाज के बारे में उलटी सीधी टिप्पणियां सोशल मीडिया पे डाली हैं उनकी जांच चल रही है दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होगी इन गावों में भी वरिष्ठ लोग मौजूद रहे । जगदीश यादव,मिलन यादव, बडे यादव, किशोर सिंह, नत्थू सिंह,सुरेंद्र सिंह,नारायण यादव आदि लोग निमाणी जगारा, निमाणी,में मौजूद रहे ।