//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बच्चों की प्रतिभा निखारने तथा एक विकसित और सुव्यवस्थित बक्सवाहा के सपने को सच करने के उद्देश्य से बक्सवाहा तहसील के विभिन्न वर्ग के विद्यालयीन छात्रों ने आज 28 सितंबर से शुरू हुई चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षपूर्वक बड़ी संख्या में भाग लिया।
कोरोना महामारी की भीषण विभीषिका के पश्चात विद्यालय पुनः प्रारंभ किये गए हैं। और विद्यालयीन व्यवस्था में बच्चों का उत्साह पुनः जाग्रत करने के उद्देश्य से महावीर नवयुवक मण्डल द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। मण्डल के पदाधिकारी श्री प्रशांत जैन ने बताया कि बच्चों की पीढ़ी देश का भविष्य है, कोरोना महामारी के दौरान अन्य गतिविधियों की तरह पढ़ाई भी बाधित हुई थी। अतः एव समिति का उद्देश्य बच्चों को पुनः विद्यालय की ओर आकर्षित कर उनकी सोच को विकसित कर भविष्य का विकसित बक्सवाहा गढ़ने की ओर प्रेरित करना है।
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 में बच्चों ने अपनी पूर्ण रचनात्मतक अभिव्यक्तियों का प्रयोग करते हुए अपने मन की बात को रंगों से उकेरा।
वहीं कक्षा 6 से 8 में ‘एक ख्वाब बक्सवाहा का जो हकीकत बन जाए’, ‘मैं कल क्या बनूँगा’ तथा ‘मेरे सपने का’ बक्सवाहा’ जैसे रोचक विषयों पर अपने प्रतिभा को रंगों से उकेरा। कक्षा 9 से 10 में ‘2030 का बक्सवाहा’, ‘क्या कर सकता है बक्सवाहा का बच्चा’ तथा ‘आत्मनिर्भर बक्सवाहा’ के विषयों पर अपनी प्रेरणा और सपनों को उकेरा।
श्री जैन ने बताया कि तहसील के 20 से अधिक विद्यालयों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। बक्सवाहा के शासकीय कन्याशाला उच्चतर मा विद्यालय ,बालक हाईस्कूल, एसिलेंश स्कूल मॉडल स्कूल, अहिंसा विद्या भारती हाई स्कूल, माडन पब्लिक स्कूल प्रतिष्ठा एकेडमी स्कूल बमोरी व बकस्वाहा के आसपास के ग्रामों वीरमपुरा, शाहपुरा, तिलई, कसेरा, जगारा, सगोरिया, हिनौता, जरा, हिरदेपुर, भडाटोर, गड़ोही, निमानी, मझोरा और तेरियामार बमोरी सुनवाहा के विभिन्न प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में इसका आयोजन किया गया।
मण्डल द्वारा सभी बच्चों प्रतियोगिता में प्रयुक्त होने वाले कागज, रंग तथा अन्य सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई गई। श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि मण्डल का सार्वकालिक उद्देश्य बक्सवाहा का विकास रहा है। बच्चों मे विकास की अवधारणा को स्थापित कर उन्हें नई उड़ान देना हमारा कर्तव्य है, जिसके प्रतिफल स्वरूप इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बही अनुबिभागीय अधिकारी विजाबर श्री राहुल सिलाडिया भी गडोही हाईस्कूल पहुँचे बच्चो से संवाद करते हुये कहा की आप सभी बहुत मन लगा के पडाई करे रोज समय पर माक्स लगा कर स्कूल आये व प्रतियोगीता मै भाग लेने बाले बच्चो को शुभकामनाये दी समय समय पर बच्चो के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए इसे बच्चो मै रचनातमक बदलाव आता है और उत्साह बर्धन होता है।
2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के पुनीत अवसर पर इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये जाएंगे। मण्डल द्वारा सभी स्कूलों की सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों का चयन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा, तथा अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये जाएंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा मण्डल के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।