//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। थाना खजुराहो में आज थाना खजुराहो के थाना प्रभारी श्री विधु विश्वास के निर्देशन में थाना परिसर में सामाजिक सद्भावना को बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विशेष तौर पर क्षत्रिय व यादव समाज के लोग उपस्थित रहे ।
विदित हो जिस तरह से विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों के द्वारा जातीय टिप्पणी के द्वारा सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है उसके मद्देनजर ही सामाजिक सद्भावना एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से शांति स्थापित हो इस हेतु थाना खजुराहो में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।