Translate

सोमवार, 20 सितंबर 2021

महराजपुर। किसान नेता कुलदीप दीक्षित के यहां हुआ राम कथा एवं पार्थिव शिवलिंग कार्यक्रम का समापन।



महाराजपुर(छतरपुर)। महाराजपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम टटम में किसान नेता कुलदीप दीक्षित जी के द्वारा पिछले 11 वर्षों से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ है उसी क्रम में इस वर्ष 15 सितंबर से यह कार्यक्रम रामकथा के साथ 18 सितंबर तक प्रारंभ रहा इस कार्यक्रम में अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी साथ में इस परिवार के द्वारा करवाए जाते हैं दीक्षित परिवार के द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण का विसर्जन उपरांत विशाल कन्या भोज एवं क्षेत्रीय ब्राह्मणभोज का आयोजन करवाया गया इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक नीरज विनोद दीक्षित,विनोद दीक्षित,धीरज दीक्षित,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रपाल चौबे,भगवान चरण नायक,अशोक नायक,वीरेंद्र नायक,पत्रकार बली चौरसिया,सत्यप्रकाश चौरसिया,पप्पू चौरसिया जिला कांग्रेस परिवार के कांग्रेसी जन उपस्थित रहे ।