Translate

सोमवार, 20 सितंबर 2021

बक्सवाहा। अव्यवस्थाओं के शिकार बम्होरी वैक्सीनेशन केंद्र पर 12:00 बजे तक नहीं हुआ वैक्सीनेशन, लोग परेशान।



//सतीश रजक//

बम्होरी(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र के बम्होरी में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर अव्यवस्थाओं का आलम देखा जा रहा है,

जानकारी के अनुसार सोमवार को बम्होरी के पंचायत भवन में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीनेशन किया जाना था, लेकिन बेफिक्र व लापरवाह कर्मचारियों की वजह से वेक्सीनेशन 02 से 03 घंटे तक अवरुद्ध रहा।

बता दें कि पंचायत भवन को खोलने वाला कर्मचारी वैक्सीनेशन सेंटर पंचायत भवन खोलने नहीं पहुंचा तो वही वैक्सीनेशन के दौरान वेरिफिकेशन के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी वह भी संबंधित वैक्सीनेशन सेंटर नहीं पहुंचा, हालांकि यह स्पष्ट कर दें कि एएनएम अपने निर्धारित समय पर वेक्सीनेशन सेंटर पहुंच चुकी थी।

वहीं बेरखेड़ी गांव से बम्होरी वैक्सीनेशन करवाने के लिए पहुंचे एक युवक ने बताया कि वैक्सीनेशन सेंटर 12:00 बजे तक नहीं खुला जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

तो वही तहसीलदार श्री त्रिलोक सिंह पोषाम ने कहा कि आप के माध्यम से ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है मैं जल्द ही इसे दिखवाता हूं।