Translate

बुधवार, 29 सितंबर 2021

बक्सवाहा। कुपोषण मुक्त ग्राम बनाने के लिए पोषण अभियान के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर उपलब्ध है खाद्य पदार्थों के सेवन को बढ़ावा देने हेतु किया प्रचार-प्रसार।



//मनीष लोधी//

मढ़देवरा(छतरपुर)। महिला बाल विकास विभाग बक्सवाहा के अंतर्गत है मड़देवरा आंगनवाड़ी केंद्र में परियोजना अधिकारी हेमलता ठाकुर की उपस्थिति में तथा डीपीएम छतरपुर राजेंद्र खरे की उपस्थिति में ग्राम मड़देवरा की आंगनवाड़ी में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित राजेंद्र खरे ने कोविड टीकाकरण लगवांने हेतु उपस्थित जनसमुदाय को समझाईश दी साथ ही उन्होंने अपने खाने में मोटे अनाज  जैसे बाजरा , मक्का , कोदो   कुटकी रागी , मूंगफली को अपने भोजन में शामिल करने हेतु समझाइश दी

तो वही व्हाट्सएप पर रोजना अधिकारी हेमलता ठाकुर ने गोपेश्वर के प्रकारों से जन समुदाय को अवगत कराते हुए तथा तिरंगा थाली के बारे में बताते हुए कुपोषण से हमे किस प्रकार बचना है हमें किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना है हमारी दिनचर्या कैसी होनी चाहिए पर प्रकाश डाला उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक भाजी,  मेथी भाजी , लाल भाजी सुरजना,  मूली के पत्ते , सरसों का सांग , लौकी,  गिलकी , कद्दू करेला, गाजर , मूली आदि को अपने खाद्य पदार्थों में सेवन करने हेतु उपस्थित जनसमुदाय को समझाइश दी साथ ही उन्होंने दूध तथा दूध से बने खाद्य पदार्थों के सेवन करने की महत्ता के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि हम अपने घरों के पीछे की बाड़ी में सभी सब्जियां उगां सकते हैं जिससे हमारे हमारे ऊपर है आर्थिक बोझ भी कम पड़ता है तो दूसरी तरफ हमारे शरीर को भी आवश्यक तत्वों की जरूरत होती है  जिसकी भी पूर्ति हो जाती है कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रभा सोनी , सब इंजीनियर बी 0 एस0  वर्मा, पंचायत सचिव राहुल उपाध्याय, पटवारी प्रियम जैन तो वही  स्वास्थ्य आशा कार्यकर्ता रेखा खरे, शिखा खरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में अर्चना जैन, रागिनी पटेरिया, सपना जैन, रंजना आठवीं,  तथा सहायिकाओं में  राजो चढ़ार, केसर आदिवासी, द्रोपती आठिया, रेखा रजक, दर्शना  महिला कल्याण समिति से संचालित साथिया सिनेमा के किशोर किशोरी उपस्थित रही तथा इनके दुवारा गीत के माध्यम से जनसमुदाय को आँगनबाड़ी आने तथा कुपोषण मिटाने का संदेश दिया गया।