//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। बमीठा में राष्ट्रीय राजमार्ग 39 से प्रभावित लोगों का मुआबजा राशि न मिलने को लेकर आज बमीठा थाना में आवेदन दिया है कि खसरा न 909/833/418 का ग्राम बमीठा में 17 लोगो को अभी तक मुआबजा नही मिला है जबकि इनकी भूमि एवम परिसंपत्ति 05 मार्च 21 को नष्ट कर दी गयी थी एवम ग्रमीणों की जमीन को पीएनसी कंपनी को शोप दिया गया था एवम पूर्व में उच्चाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि 15 दिवस के अंदर आप लोगो को मुआवजा की राशि दे दी जाएगी लेकिन अभी तक इन 17 लोगो को जिनको अलग से अवार्ड पारित किया गया था लेकिन अभी तक आस लगाये बैठे लोगो को आज तक राशि नही दी गयी ग्रामीणों के मुताबिक उच्याधिकारियो को कई बार आवेदन दिया गया पर उनके द्वारा तारीख पे तारीख दी गयी पर अभी तक इन 17 लोगो को मुआवजा राशि नही मिल पाई है ना ही अभी तक कोई नोटिस प्राप्त नही हुआ है कि कब इन 17 लोगो को राशि मिल पाएगी आस लगाये बैठे लोग आज खुले में झोपड़ी बना कर रहने को मजबूर है आखिर ये दुर्व्यवहार क्यो किया जा रहा है आखिर प्रशासन मोन क्यों है आखिर कब तक इनकी राशि मिल पाएगी पीएनसी द्वारा कार्य तो प्रगति पर है पर जिनके आशियाने उजड़ चुके है इनको उनकी राशि कब तक मिल पाएगी इसका सिर्फ आश्वासन बस लोगो को उच्याधिकारियो द्वारा दिया जा रहा है आवेदकों ने आज बमीठा थाना प्रभारी राजेश बंजारे को आवेदन दिया है कि जब तक हम 17 लोगो की राशि नही मिल जाती तब तक पीएनसी द्वारा कार्य को बन रखा जाए।