Translate

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021

बक्सवाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।

//रत्नेश रागी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। नवरात्रि सहित अन्य आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए आज गुरुवार को बक्सवाहा थाना परिसर में थाना प्रभारी धनसिंह नलवाय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिससे मुख्य रूप से तहसीलदार श्री त्रिलोक सिंह पोषम मौजूद रहे।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी श्री नलवाय ने कहा कि ग्राम एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे तथा लोग शांति और सौहार्द के साथ आगामी नवरात्रि पर्व को मनाए तथा किसी भी असामाजिक तत्व पाए जाने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें, एवं इसके अलावा थाना प्रभारी ने सभी उत्सव समितियों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान रखते हुए ही आयोजित किए जाएं।

वहीं तहसीलदार श्री त्रिलोक सिंह पोषम ने कहा कि लोग शांति और सौहार्दपूर्वक कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आगामी नवरात्रि का त्यौहार मनायें।

जिस दौरान बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।