Translate

रविवार, 10 अक्टूबर 2021

बक्सवाहा। उत्थान सेवा संस्थान द्वारा किया गया तीसरे नेत्र जांच शिविर का आयोजन।



बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा में निः शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन स्यमसेबी संस्था उत्थान सेवा संस्थान बुधवारा बाजार स्थित संस्कार कम्प्यूटर एंड कोचिंग इंस्टीट्यूट में उद्घाटन समारोह आयोजित कर किया गया। 10  अक्टूबर को आयोजित इस शिविर में 325 लोग अपना परीक्षण करने पहुंचे।सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की चकित्सा टीम द्वारा इनका परीक्षण किया गया। जिनमें से 25 लोगों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट विशेष बस के द्वारा भेजा गया। उत्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष इंजी. देवकी नंदन गंधर्व द्वारा बताया गया कि पहले इस कैंप का आयोजन बस स्टैंड स्थित समाज भवन में हर माह को आयोजित किया जाता था। लेकिन कॉरोना के कारण यह कैंप लगभग 6 माह तक बंद रहा है। और उनकी टीम उत्थान कोरॉना टीकाकरण में सहयोग करती रही। अब पुनः प्रत्येक माह को इस कैंप का आयोजन हर मह की 10 तारीख को बुधवार बाजार स्थित संस्कार कम्प्यूटर एंड कोचिंग इंस्टीट्यूट पर किया जाना प्रारंभ किया गया है।

शिविर में मुख्य सहयोगी के रूप में भाजयुमो मंडल प्रभारी कपिल तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश तिवारी एवं हरिराम पटेल, महेंद्र जैन (साथी),अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारणी सदस्य भूपेंद्र सिंह पायल नगर मंत्री मोहित पटेल, सुभाम नामदेव,शिवांश खरे, बंटी शाह,गोल्डी जैन एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक गनेश प्रजापति एवं देवेन्द्र बिल्थेर आदि लोग उपस्थित रहे। स्यमशेवक के रूप में संस्कार कंप्यूटर एंड कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र मुकेश विश्वकर्मा,रमन अहिरवार, अविनाश सोनी,रामकिशोर कुशवाहा,बृजेन्द्र लोधी,ओमप्रकाश अहिरवार,कमल अहिरवार उपस्थित रहे और शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

कैंप के प्रभारी कपिल तिवारी एवं ब्रजेश तिवारी नें कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के लिए नगर परिषद बकस्वाहा, तिवारी टेंट हाउस, शाही जल एवं संस्कार कंप्यूटर एंड कोचिंग इंस्टीट्यूट को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।