Translate

रविवार, 10 अक्टूबर 2021

VIDEO:- नशे की हालत में धुत पड़े बक्सवाहा क्षेत्र की इस राशन दुकान के सेल्समैन...हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा राशन...एसडीएम बोले जांच कर करेंगे कार्यवाही।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शासन की मंशा है कि गरीबों को राशन मिल सके जिसके लिए शासन द्वारा अन्नउत्सव अभियान भी चलाया गया।

मगर निचले स्तर के लापरवाह कर्मचारियों की वजह से हितधारकों को योजना का समुचित लाभ ही नहीं मिल पा रहा है।

मामला बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली शासकीय उचित मूल्य दुकान ढिमारवां का है. जहां पर सेल्समैन संतोष कुमार रैकवार की मनमानी गरीब जनता पर भारी पड़ रही है।

शनिवार को पाया गया कि सेल्समैन संतोष कुमार रैकवार नजदीकी ढाबा पर शराब के नशे में धुत होकर पड़े हुए हैं वही राशन लेने आए लोग परेशान हो रहे हैं।

तथा स्थानीय हितग्राही बिंद्रावन लोधी ने यह भी आरोप लगाया है कि 2 माह की पर्ची निकाल कर उन्हें एक माह का राशन दिया जा रहा है।

तो वही मामले के संबंध में बिजावर अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल सिलाडिया ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है शीघ्र ही जांच कर कार्यवाही की जाएगी।