//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा के गांधी चौक पटवन मोहल्ला में नवरात्रि पर्व के दौरान विराजमान मां दुर्गा का नौ दिन पूजन अर्चन बड़े ही भक्ति भाव से किया गया।
वहीं गुरुवार को नव दुर्गा उत्सव समिति के सभी सदस्यों ने हवन पूजन कर माता रानी से सुख समृद्धि एवं स्वस्थ रहने की प्रार्थना की तथा नगरवासी क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।
इस दौरान हवन में समिति के सभी सदस्य पंडित सचिन कुडे रिया,अनिल पाटकार, विक्रम पाटकर, चंद्रभान रैकवार, प्रदीप पाटकर, संतोष पाटकर, अरविंद्र पाटकर, अनिकेत पाटकर, राजू पाटकर, प्रिंस पाटकर, मुकेश रैकवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।