//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निमानी के मझौरा तिराहा पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार अरविंद यादव एक चार पहिया कमांडर बाहन की चपेट में आ गया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।
सड़क दुर्घटना में घायल अरविंद यादव के परिजन राजाराम यादव ने बताया कि मैं बाजना से मझौरा की ओर जा रहा था तभी मझौरा तिराहा के पास मुझे सड़क के किनारे पर कमांडर कार HP 16 C 6977 रखी हुई मिली. एवं सड़क की पटली से दूर अरविंद की गाड़ी व घायल अवस्था मे अरविंद मिला, जिसके बाद मैंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस द्वारा इन्हें थाने लाया गया।
तथा हालात गंभीर होने पर अरविंद को तत्काल छतरपुर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है।