Translate

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021

बाजना। हरिद्वार से पधारी साध्वी मालती उपाध्याय के सानिध्य में रामकथा हुई संपन्न।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। गुरुवार को बाजना में हरिद्वार से पधारी साध्वी मालती उपाध्याय के परम सानिध्य में बाजना में राम कथा संपन्न हुई।

जिस दौरान साध्वी श्री मालती उपाध्याय द्वारा केवट संवाद सुनाया गया।

जिस दौरान राम कथा एवं पूजन अर्चन के दौरान संस्कार मंडल के अध्यक्ष महादेव शुक्ला, रामरतन उपाध्याय, संतोष तिवारी, जगजीवन खरे, शीतल पटेरिया, सुरेंद्र शुक्ला, आशीष उपाध्याय एवं बबलू, रज्जू, कल्लू, जगदीश, नीरज सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

तत्पश्चात साध्वी श्री मालती उपाध्याय का स्वागत बंधन संस्कार मंडल बाजना के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा किया गया।