Translate

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021

बक्सवाहा में दुकानदार नहीं लेते हैं एक-दो रूपये के सिक्के...स्थानीय ग्राहक का ने लगाया आरोप...अनुविभागीय अधिकारी बोले भारतीय मुद्रा लेने से मना करने पर होगी वैधानिक कार्यवाही।

//आशीष चौरसिया//

बक्स्वाहा(छतरपुर)। बक्स्वाहा में एक-दो रुपये के सिक्कों चलन बंद होने का मामला सामने आया है।

इस संदर्भ में गुरुवार को बक्सवाहा निवासी सानू सोनी ने बताया कि बक्स्वाहा के बाजार में एक-दो रुपये के सिक्कों का चलन बंद सा हो गया है. दुकानदार एक-दो रूपये के सिक्के लेने से मना करते हैं तो वहीं बैक प्रबंधन भी कहता है कि छुट्टे-पैसे बैंक में जमा करने के लिए नहीं बल्कि मार्केट में चलाने के लिए है।

वहीं इस संबंध में जब हमारे द्वारा बिजावर अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल सिलाडिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय मुद्रा का अपमान करते हैं ऐसा करने पर उन पर वैधानिक रूप से दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है।

एवं बैंक में फिलहाल स्टाफ कम है फिर भी ऐसी व्यवस्था करेंगे कि सप्ताह में एक दिन व्यापारियों के सिक्कों को जमा किये जायें।