//आशीष बड़ोनिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा में दिनांक 22 सितम्बर को बस स्टेंड के पास बने मकानो को प्रशासन ने गिरा दिया था अब नगरपरिषद का अमला मकानो का मलवा उठाने पहुँचा तो सम्बंधित पीड़ितों ने इसका विरोध किया, ओर मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सोपा।
जिसके बाद पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमारे मकानो को प्रशासन ने जानबूझकर राजनीतिक दुर्भावना के कारण गिराया है जबकि हम यहाँ 1950 से क़ाबिज़ है ओर हमारे पास जगह का पट्टा भी है उक्त कार्यवाही की जाँच व छतिपूर्ति के लिए हमारी याचिका डब्लू.पी./22663/2021 हाईकोर्ट में दायर की गई है जिसकी सुनवाई होना है इसके बाद भी नगर परिषद बक्सवाहा जवरन जेवीसीं ट्रैक्टर ट्रैलीं से मलवा व क्षतिग्रस्त ग़्रहस्थी व साक्ष्य मिटाना चाहते है पीड़ितों का कहना है हमारे साथ अन्याय किया जा रहा है हमारे पास रहने को भी अब जगह नहीं जब तक माननीय उच्च न्यायालय मैं सुनवाई होने तक यदि प्रशासन हम से ज़बरदस्ती करता है तो हम तहसील कार्यालय के सामने आंदोलन करेंगे
वहीं प्रभु दयाल पाठक नगर परिषद सीएमओ ने कहा कि प्रशासन ने कब्जा हटाया था और ओर प्रशासक के निर्देश पर मालवा हटाया जा रहा है।