//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
भगवा(छतरपुर)। बड़ामलहरा अनुविभाग की घुवारा तहसील के कर्मचारियों के कारनामे इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए है मामला घुवारा तहसील के भगवा नगर का है जहाँ भगवा निवासी अजित कुमार जैन ने प्रधानमंत्री किशान सम्मान निधि का लाभ न मिलने पर भगवा के वर्तमान सदर पटवारी हेमंत तिवारी की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी शिकायत चतुर्थ श्रेडी अधिकारी के पास थी शिकायत बापिस लेने के लिए शिककयतकर्ता के मकान पर राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण का नोटिस चस्पा कर दबाब बनाया गया था मामला मीडिया के माध्यम से उजागर होने बाद आसपास के रहवासियों ने बताया कि कल दिन शुक्रवार को शिककयतकर्ता के द्वारा शिकायत बापिस की गई और राजस्व कर्मचारियों द्वारा आनन फानन मैं चस्पा किया गया नोटिस हटा दिया गया था यहाँ प्रश्नचिन्ह ये उठता है अगर वो मकान गलत तरीके से बनाया गया तो मकान से नोटिस क्यो हटाया गया ओर अगर नोटिस हटाया जाना था तो नोटिस जारी क्यो किया गया था घुवारा तहसील अंतर्गत ऐसे कई मामले नियम विरुद्ध तरीके से निपटाए जा रहे है कर्मचारियों की शिकायत कई बार विभाग के वरिस्ठ अधिकारियों से करने पर भी न आज तो कोई जांच हुई न तो कोई कार्यवाही सुनिश्चित की गई अब राजस्व के अधिकारियों की पोल जनता के द्वारा खोली जा रही है ऐसे में ये देखना है कि भगवा सदर पटवारी पर कार्यवाही सुनिश्चित होती है या विभागीय अधिकारियों के संरक्षण नियम विरुद्ध तरीके से मामलों का निपटारा जारी रहेगा।