//सतीश रजक//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शनिवार को ग्राम पंचायत बम्हौरी मै नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान मे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया रन का आयोजन किया गया जिसमें 850 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें छात्र और छात्राएं एवं ग्रामीण जन शामिल हुए। जिसमें मुख्य अतिथि देवी सिंह राजपूत खेल एवं योग प्रभारी रहे विशिष्ट अतिथि श्री राजाराम पाठक एवं विद्यालय के प्राचार्य पूरन सिंह लोधी रहे प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र छतरपुर के तत्वाधान में बक्सवाहा के ब्लॉक समन्वयक भूपेंद्र सिंह पायक के संयोजन में किया गया देश में चलाए जा रहे फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत लोगों को फिट बनाए रखने (फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज ),के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया दौड़ का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से से किया गया और ग्राम की परिक्रमा कर 3 किलोमीटर दौड़ का समापन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरी के परिसर मैं किया गया इसके बाद छात्रों में फिटनेस के लिए पुसअप सिटअप का अभ्यास कराया गया बालक वर्ग से दीपेश लोधी प्रथम, विजय अहिरवार द्वितीय , सौरभ सिंह लोधी तृतीय, बाल इंदु चौथे एवं अक्षरा सिंह ठाकुर पांचवें स्थान पर रहे बालिका वर्ग में नंदिनी बुंदेला प्रथम , नयन ठाकुर द्वितीय अल्पी लोधी तृतीय बेटी बाई लोधी चौथे एवं निधि लोधी पांचवें स्थान पर रही सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मैडल एवं उपहार द्वारा सम्मानित किया । कार्यक्रम के बारे में देवी सिंह राजपूत द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में किस प्रकार हमारे महान क्रांतिकारियों द्वारा आजादी में अपना सहयोग प्रदान किया गया है ब्लॉक योग प्रभारी द्वारा विद्यालय में योगाभ्यास एवं खेल गतिविधियां नियमित रूप से करने के लिए कहा गया । विद्यालय के प्राचार्य पूरन सिंह लोधी ने खेल के प्रति अपनी लगन के बारे में बताया और खेल को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने के लिए कहा । इस अवसर पर विद्यालय की श्रीमती सविता तिवारी श्रीमती प्रियंका सौर राजू प्रजापति , रामगोपाल लोधी निरंजन बिल्थरे, दिनेश सोनी , रामशरण बिल्थरे, महेश कुमार अहिरवार हरीराम लोधी अमित राय भगवत अहिरवार एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम का संचालन निरंजन वेलथरी ने किया ।नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक समन्वयक भूपेंद्र पायक ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय के स्टॉफ का आभार व्यक्त किया।