//अम्मु सोनी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा अंचल क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने व आधार कार्ड की किसी त्रुटि में सुधार करवाने तथा मोबाइल नंबर अपडेट करवाने संबंधी कार्यों के लिए लोगों को इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को लोगों ने बताया कि बक्सवाहा के जनपद पंचायत परिसर में स्थित भवन में आधार कार्ड अपडेट का कार्य किया जाता था. किंतु पिछले कुछ समय से वहां पर आधार कार्ड अपडेट नहीं किए जा रहे हैं और इस समस्या का आधार हेल्पलाइन नंबर पर भी उचित निराकरण नही किया जा रहा है।
ऐसे में कई कागजी कार्यवाही के लिए आधार की अनिवार्यता उन लोगों को परेशान कर रही है जिनके आधार कार्ड में कुछ त्रुटि पाई गई हो जो वह सही करवाना चाहते हों।