Translate

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

बक्सवाहा। रविवार को आचार्य श्री के सानिध्य मे नैनागिरि की सिद्धशिला पर होगा जंगल मे मंगल कार्यक्रम।



//रत्नेश रागी//

बकस्वाहा(छतरपुर)। जैन तीर्थ नैनागिरि की पावन तपोभूमि व निर्वाण भूमि में नदी किनारे स्थित सिद्धशिला से आचार्य वरदत्तादि पंच मुनिवर मोक्ष पधारे , जिस सिद्धशिला स्थल पर परम पूज्य ज्ञान रत्नाकर आचार्य श्री उदार सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

   जैन नैनागिरि की ट्रस्ट कमेटी के उप मंत्री राजेश रागी ने बताया कि 28 नबंबर 2021 रविवार को सिद्ध शिला पर जंगल में मंगल कार्यक्रम में सुबह 8:00 बजे से सिद्ध चरण पूजा , सिद्धक्षेत्र नैनागिरि जी की पूजा , भगवान पारसनाथ की पूजा , सुबह 10:00 बजे से आचार्य श्री उदार सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन , 10:30 बजे से आचार्य श्री ससंघ की आहारचर्या, 11:30 बजे वन भोज के कार्यक्रम में जैन तीर्थ नैनागिरि की ट्रस्ट व प्रबंध समिति ने सभी साधर्मी बन्धुओं से अपील की है कि पधारकर पुण्य संचय करें ।