Translate

शनिवार, 27 नवंबर 2021

घुवारा। महाविद्यालय में देश भक्ति, राष्ट्र निर्माण थीम पर आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता ग्रामीण युवाओं एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लिया भाग।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आज दिनांक 25 नवंबर 2021 को जिला युवा अधिकारी अरविंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय बड़मलहरा में देश भक्ति राष्ट्र निर्माण थीम पर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास  विषय में विकासखंड स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद और सरस्वती मां के छायाचित्र पर मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुशील सोमवंशी द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाषण प्रतियोगिता  में महा विद्यालय के विद्यार्थियों एवं ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया जिसमे उन्होंने अपना अपना उद्बोधन दिया। 

कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर विकासखंड बड़ामलहरा के राष्ट्रीय युवा संयोजक देवेंद्र सिंह घोषी एवं अभिलाषा यादव द्वारा किया गया। जिसमे शासकीय महाविद्यालय के एनएसएस टीम का भी सहयोग रहा। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में ड्रॉ. सुशील सोमवंशी जी, आरिफ अख्तर खान जी और अशोक कुमार ओझा जी की भूमिका रही। जिसमें संदीप विश्वकर्मा प्रथम, भूपेन्द्र यादव द्वितीय और कृष्णकांत असाटी को तृतीय स्थान घोषित किया गया। 

प्रतियोगिता में मुख्य रूप से नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक अरविंद्र सिंह यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पंडित गिरजा प्रसाद पटेरिया, रामचरण तिवारी, एनएसएस प्रभारी डॉ. राजकुमार अहिरवार, कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य ड्रॉ. सुशील सोमवंशी, प्रोफेसर ड्रॉ. आरिफ अख्तर खान, ड्रॉ. अशोक कुमार ओझा, पूर्व एनवाईवी राहुल विश्वकर्मा, बिजावर एनवाईवी रोहित बिदुआ, बड़ामलहरा एनवाईवी देवेंद्र सिंह घोष, अभिलाषा यादव और समस्त कॉलेज स्टाफ तथा समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहे।