Translate

गुरुवार, 30 मई 2019

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा।

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा।



//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा/बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम मुदार में एक महिला के साथ दो लोगो ने दुष्कर्म किया था।
 सामूहिक दुष्कर्म की ख़बर मीडिया में आने बाद पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ा
महिला ने बाजना थाना में आवेदन देने के बाद एसपी कार्यालय में भीएक लिखित आवेदन दिया।
एसपी ऑफिस में महिला के बयान भी दर्ज किये गए और इसके बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
मुदार निवासी महिला ने बताया कि गत सात मई को शाम के वक़्त वह शौच क्रिया के लिए गई थी तथा रास्ते में वह जलाऊ लकड़ियां बीनने लगी थी तभी गांव के चेना रजक और रग्घू रजक आये और उन्होने पीछे से कसकर पकड़ लिया।
तथा पीडित के मुंह में जबरन तोलिया बांध  कर दोनो ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
जिसके बाद पुलिस ने पीडिता के ब्यान लेने के पश्चात अपनी कार्यवाही करते हुये मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।