//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। पी एन सी कंपनी के कर्मचारियों ने मातादीन आदिवासी की कृषि की जमीन (एक एकड़) की मिट्टी खोदकर राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी खजुराहो में डाली आदिवासी ने जिसकी रिपोर्ट बमीठा थाने में की
मातादीन आदिवासी को 1971-72 में म प्र शासन से पट्टा खसरा क्र 128-129 में आवंटित हुआ था मातादीन आदिवासी दिल्ली में था उसकी गैर मौजूदगी में पी एन सी कंपनी के कर्मचारियों ने एक एकड़ कृषि भूमि को खोदकर मिट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी खजुराहो गंज में डाल ली जब आदिवासी ने इसका विरोध किया तो पी एन सी कंपनी के कर्मचारियों ने आदिवासी को धमकी दी मातादीन आदिवासी ने कई अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है लेकिन कंपनी के संरक्षको हाथ बड़े होने के आदिवासी को कोई भी अधिकारी न्याय नही दिलवा पा रहे है राजस्व विभाग की टीम ने मौका निरीक्षण कर खसरा क्र 128-129 में मातादीन आदिवासी बेडरी शासन द्वारा पट्टा की जमीन बताई एवं पी एन सी कंपनी के कर्मचारियों ने म प्र शासन की जमीन की मिट्टी खोदकर राष्ट्रीय राजमार्ग में डालने का प्रतिवेदन नायव तहसीलदार को सौपा अब देखना है क्या राजस्व विभाग के अधिकारी पी एन सी कंपनी के विरोध कोई कार्यवाही करने की हिम्मत जुटा पाएंगे
मौका निरीक्षण पर मिहीलाल आदिवासी पन्ना टाइगर रिजर्व पन्ना से विस्थापित कर एकलव्यनगर में विस्थापित कर पट्टा दिया था वर्तमान में कृषि भूमि पर कब्जा किये पाया गया.