Translate

बुधवार, 10 नवंबर 2021

बक्सवाहा। उत्थान सेवा संस्थान द्वारा किया गया मासिक नेत्र जांच शिविर का आयोजन।

//सौरभ जैन, सतीश रजक//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा में निः शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन स्यमसेबी संस्था उत्थान सेवा संस्थान द्वारा हर माह की 10 तारीख किया जाता है। नवम्बर माह के शिविर का आयोजन बकस्वाहा के बुधवार बाजार स्थित संस्कार कम्प्यूटर एंड कोचिंग इंस्टीट्यूट में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उद्घाटन समारोह आयोजित कर किया गया जिसमें अतिथि के रूप में रिटायर्ड शिक्षक रमेश तिवारी, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य अरविंद तिवारी, रमेश बिल्थरे, अजीत शाह, डॉ. जीवन जैन आदि लोग उपस्थित रहे। 10  नवम्बर को आयोजित इस शिविर में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की चकित्सा टीम द्वारा 276 लोगों का परीक्षण किया गया। जिनमें से 60 लोगों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट विशेष बस के द्वारा भेजा गया। पूर्व में आयोजित शिवरों में अब तक संस्था द्वारा लगभग 210 लोगों की आंखों का ऑपरेशन कराया जा चुका है। उत्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष इंजी. देवकी नंदन गंधर्व द्वारा बताया गया की प्रत्येक माह को इस कैंप का आयोजन 10 तारीख को निरंतर चालू रहेगा और संस्था निरंतर समाज की सेवा में कार्य करती रहेगी।

शिविर में मुख्य सहयोगी के रूप में भाजयुमो मंडल प्रभारी कपिल तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, समाजसेवी महेंद्र जैन(साथी), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारणी सदस्य भूपेंद्र सिंह पायल नगर मंत्री मोहित पटेल, सुभाम नामदेव,राजा तिवारी, शिवांश खरे, बंटी शाह, आदि लोग उपस्थित रहे। स्यमशेवक के रूप में संस्कार कंप्यूटर एंड कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र मुकेश विश्वकर्मा, राजकिशोर कुशवाहा, ओमप्रकाश अहिरवार, कमल अहिरवार उपस्थित रहे और शिविर की व्यवस्थाओं में सराहनीय सहयोग किया।