Translate

बुधवार, 10 नवंबर 2021

बक्सवाहा। अपराजिता महिला संघ द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम हुआ आयोजित।

//अम्मू सोनी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। आज शासकीय महाविद्यालय बकस्वाहा में बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से अपराजिता महिला संघ द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शिवम शुक्ला डा० नीरज कुमार सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र, श्री अवधेश प्रताप सिंह सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र, श्रीमती श्रद्धा राठौर सहायक प्राध्यापक इतिहास, डा० मुकेश कुमार पटेल, सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र, डा० प्रदीप कुमार अहिरवाल, सहायक प्राध्यापक भौतिकी, डा० मनोज कुमार चौरसिया सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र, श्री कैलाश कुमार रजक सहायक प्राध्यापक हिन्दी तथा मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक राजेश जैन, मजीद खान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं अपराजिता महिला संघ से उपेन्द्र सिंह, विजय यादव, प्रदीप पांडे उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित वित्तीय क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं जैसे कि प्रधाममंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं ऋण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं छात्रों को ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े विषयों के बारे में अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राएँ भारी संख्या में उपस्थित रहे।