Translate

रविवार, 26 दिसंबर 2021

बक्सवाहा जनपद सदस्य के लिए 13 में से 10 वार्डों में हो रहे चुनाव में 72 अभ्यर्थी मैदान में...



//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम निर्देशन समाप्ति के बाद शेष रह गए अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित करने की कार्यवाही की गई है।

बता दें कि छतरपुर, राजनगर गौरिहार तथा बक्सवाहा ब्लॉक में प्रथम एवं द्वितीय चरण में जनपद सदस्यों के लिए 85 वार्डों में हो रहे चुनाव में कुल 616 अभ्यर्थी मैदान में है।

जिसमें से द्वितीय चरण में जनपद पंचायत बक्सवाहा के जनपद सदस्य के लिए 13 में से 10 वार्डों में हो रहे चुनाव में 72 अभ्यर्थी मैदान में है।

उक्त जानकारी शनिवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रदान की गई है।